देश-विदेश

कामयाब नहीं होने देंगे राहुल गांधी के मंसूबे: नितिन नवीन

 नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी नेता देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। नितिन नवीन ने यह भी आरोप लगाए कि विपक्ष के लोग राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर यह कर रहे हैं।

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मीडिया से बात करते कहा, आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।        

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक 'इंडी गठबंधन' के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है। आज जो आपकी अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है, आपके ये मंसूबे हम पूरे नहीं होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image