देश-विदेश

बान्धवगढ़ टाइगर रिज़र्व में आया नया मेहमान

 उमरिया । बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्य प्राणियों के लिए खुश कर देने वाली खबर आई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नया मेहमान आया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बुधवार को हथिनी अनारकली ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म की जानकारी के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल हैं। बच्चे के पिता हाथी गौतम को कैंप की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की अनारकली की उम्र लगभग 60 वर्ष है। अनारकली की जन्म 1964 में हुआ था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने 1978-79 में सोनपुर बिहार मेला से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लेकर आए थे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे अनारकली ने पांचवें बच्चे को जन्म दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की हथिनी अनारकली ने बच्चे को जन्म दिया है। जन्म के बाद से ही डॉक्टरों की टीम निगरानी में जुटी हुई है। हथिनी के भी स्वास्थ्य की जांच की जा रही हैं। हथिनी अनारकली आमा नाला कैंप में बच्चें को जन्म देने के बाद बांधवगढ टाइगर रिजर्व प्रबंधन में आमानाला कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी है। गौतम हाथी को सुरक्षा के लिए तैनात किया है। बीट गार्ड,चारा कटर सहित महावत 24 घंटे कैंप में रहेंगे। और हथिनी और बच्चे की निगरानी करेंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह 6.15 में हथिनी के नर बच्चे को जन्म दिया हैं। हथिनी को उच्च गुणवत्ता का राशन दिया जाएगा। हथिनी का डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image