देश-विदेश

West Bengal News: बंगाल के मालदा में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, जिले में हर ओर मचा हाहाकार

 कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बड़ी अनहोनी हुई है। जिले में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। मालदा के एसपी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि घटना में 12 लोगों की जान चली गई, लेकिन मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद होगी। उधर, डीएम मालदा नितिन सिंघानिया ने बताया कि एमसीसी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए और संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद प्रशासन मुआवजे के रूप में प्रत्येक को 2 लाख रुपये और अंतिम संस्कार के लिए 2000 रुपये प्रदान करेगा।

कब हुआ हादसा?
मालदा में गुरुवार को कई जगहों पर बिजली गिरने से मौतें हुईं। मृतकों में चंदन सहनी, राज मृधा, मनोजीत मंडल, असित साहा, नयन रॉय, प्रियंका सिंह और सुमित्रा मंडल शामिल हैं। दरअसल मालदा में गुरुवार दोपहर अचानक बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई। उस वक्त पुराने मालदा के साहपुर में बिजली गिरने से एक साथ 3 लोगों की मौत हो गई। ये सभी आम तोड़ने और आम के बगीचे की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंदन सहनी, राज मृधा और मनोजीत मंडल के रूप में की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image