देश-विदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया गया विशेष साफ सफाई अभियान

उमरिया।  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून से 16 जून तक शहडोल संभाग के समस्त नगरीय निकायों में जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया । नगर पालिका परिषद पाली के वार्ड नं 15 के कचरा प्रशंसकरण केंद्र में पौधारोपण का कार्य किया गया। लगभग 50 पौधो का पौधा रोपण कर विभिन्न प्रकार के छायादार वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पाली की अध्यक्ष शकुंतला प्रधान , नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाली भूपेंद्र सिंह , पार्षद भरत प्रजापति ,सोना सिंह ,सविता सिंह , शहीद अहमद , एवं नगर पालिका परिषद पाली के कर्मचारी गण एवं स्वच्छता कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image