देश-विदेश

मानहानि मामले में स्पेशल कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत

 बेंगलुरु । मानहानि मामले में अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को जमानत दे दी है। कर्नाटक भाजपा एमएलसी केशव प्रसाद ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। इसी सिलसिले में राहुल गांधी को शुक्रवार को अदालत में पेश होना था।

राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कहा था कि पिछली भाजपा सरकार परियोजनाओं में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। इसको लेकर विज्ञापन प्रकाशित कर दुष्प्रचार किया था।

 

केशव प्रसाद ने दलील दी कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्दारमैया और शिवकुमार ने लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे आरोप लगाए, जिसके लिए उन पर आईपीसी की धारा 500 के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image