देश-विदेश

रक्षाबंधन पर भाई ने नहीं बंधवाई राखी, गुस्से में बहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर. घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के बैजूपुर गांव में रक्षाबंधन के दिन एक दुखद घटना सामने आई है. 14 साल की शुभी ने अपने भाई से राखी नहीं बंधवाए जाने के कारण आत्महत्या कर ली.

20 साल के शोभित ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी छोटी बहन शुभी के साथ मामूली अनबन चल रही थी. सोमवार को रक्षाबंधन के दिन शोभित अपनी मां के साथ ननिहाल फतेहपुर के अमौली थाना क्षेत्र के गंगूपुर गांव जाने वाला था. शुभी ने राखी बंधवाने के लिए कहा, लेकिन शोभित ने यह कहकर मना कर दिया कि भद्रा चल रही है, लौटकर बंधवाएगा.

शुभी की जिद पर शोभित ने उसे डांटते हुए मां को लेकर बाइक से निकल गया. घर पर शुभी और उसकी बड़ी बहन (17 साल) ही थी. शोभित के घर लौटने पर उसने छत पर जाकर देखा कि शुभी का शव फंदे से लटका हुआ था. यह देखकर पूरे घर में हड़कंप मच गया.

Leave Your Comment

Click to reload image