देश-विदेश

20वीं मंजिल के स्लैब का हिस्सा ढहा

3 लोगों की मौत 3 घायल

मलाड । महाराष्ट्र के मलाड में एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताा कि एक 23 मंजिला इमारत की 20वीं मंजिल के स्लैब का एक हिस्सा ढह गया। इस कारण तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग इस कारण घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह घटना मलाड (पूर्व) के गोविंद नगर में हुई। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बता दें कि मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर एमडब्ल्यू देसाई अस्पताल ले जाया गया। इसमें से दो लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया या है। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image