दादा रहे मुख्यमंत्री, पत्नी हैं IAS; पढ़ें कौन हैं भव्य बिश्नोई जिन्हें BJP ने दिया विधानसभा चुनाव का टिकट
हिसार। Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चार सितंबर को भारतीय जनता पार्टी ने 67 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इस लिस्ट में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल बिश्नोई के पोते और विधायक भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) का नाम भी शामिल है।
बीजेपी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। साल 2022 में हुए उपचुनाव में भव्य इस सीट से जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। भव्य बिश्नोई ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान की निवासी आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई (Pari Bishnoi) से विवाह किया था। उन दिनों दोनों काफी ट्रेंड में रहे थे।