देश-विदेश

चीन में 'यागी' तूफान से हाहाकार, दो की मौत और 92 लोग घायल; रेड अलर्ट जारी

 बीजिंग। सुपर टाइफून 'यागी' ने चीन में दस्तक दे दी है। 'यागी' ने चीन में तबाही मचा दी। दक्षिण चीन के द्वीप प्रांत हैनान में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते दो लोगों की मौत हो गई और 92 लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक, यागी तूफान इस साल का 11 वां तूफान है, इस तूफान ने पहले हैनान और बाद में गुआंग्डोंग प्रांत पर हमला किया।

बता दें कि चीन के हालात देखते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी दी है क्योंकि यागी ने पहले हैनान में और उसके बाद दक्षिणी गुआंग्डोंग प्रांत में भूस्खलन किया और चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र और उत्तरी वियतनाम में बाढ़ आने की आशंका है।

Leave Your Comment

Click to reload image