Nitish Kumar: नीतीश कुमार बोले- मुझसे गलती हो गई; लालू और तेजस्वी ने झटपट दिया जवाब; सियासी पारा हाई
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के सामने कहा था कि वह अब एनडीए छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राजद के साथ जाना उनकी गलती थी, वह अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। नीतीश कुमार के इस बयान पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, पत्रकारों ने मंगलवार को लालू यादव (Lalu Yadav) से पटना एयरपोर्ट पर पूछा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि महागठबंधन में जाना उनकी गलती थी। अब वह इधर-उधर नहीं जाएंगे। इसके जवाब में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा- "उनको नहीं आना तो ठीक ही है"।