देश-विदेश

Haryana Chunav Voting Live Updates: हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.07 प्रतिशत मतदान, सीएम सैनी का दावा- फिर खिलेगा कमल

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Live Updates: हरियाणा में करीब एक महीने तक चले विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद आज प्रदेश के वोटर जनादेश दे रहे हैं। राज्य के दो करोड़ तीन लाख वोटर 1031 प्रत्याशियों में से 90 विधायक चुनेंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक जो लोग लाइनों में खड़े होंगे, वे वोट दे सकेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों में 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं। 462 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में 67.74 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार चुनाव आयोग ने 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है।

 

लाडवा में बड़े अंतर से कमल खिलेगा : नायब सिंह सैनी

लाडवा: हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा, "हवा भाजपा के पक्ष में है, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा
 
की सरकार बन रही है और लाडवा में बड़े अंतर से कमल खिलेगा...कांग्रेस को सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता, उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी सपने देखे
 
लेकिन उन्हें अपना काम देखना चाहिए कि वे किस तरह विकास में बाधा बन गए हैं...प्रदेश की जनता समझ रही है कि उन्होंने किस तरह दलितों का अपमान किया है

एनसीआर की विधानसभा सीटों पर भी भारी मतदान

फरीदाबाद - 20.39 प्रतिशत
बड़खल विधानसभा - 9.50
बल्लभगढ़ - 21.47
फरीदाबाद - 20
एनआईटी - 25.38
पृथला - 28.40
तिगांव - 20.20 प्रतिशत
 

Haryana Election Live: दीपेंद्र हुड्डा का आरोप, भिवानी के एसपी के रहे हैं बीजेपी का समर्थन

 

दिल्ली: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग से भिवानी के एसपी को हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भिवानी के एसपी भाजपा उम्मीदवार के
 
पक्ष में काम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें हटाया जाना चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है और भाजपा सरकार जा रही है
 
, कांग्रेस आ रही है। लोग भाजपा और भाजपा द्वारा प्रायोजित निर्दलीय उम्मीदवारों को नकार रहे हैं।








 

Leave Your Comment

Click to reload image