देश-विदेश

ICU में भर्ती होने की खबर पर बोले रतन टाटा- ‘मेरी तबीयत ठीक

 एजेंसी, मुंबई (Ratan Tata News)। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने साफ किया है कि उनकी तबीयत ठीक है। वे रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल आए थे। उनकी हालत अच्छी है और चिंता की कोई बात नहीं है।

एक्स पर पोस्ट में रतन टाटा ने यह भी लिखा कि उनकी तबीयत खराब होने और उन्हें आईसीयू में भर्ती किए जाने की खबरें गलत हैं।

क्या कहा गया था रतन टाटा की सेहत को लेकर

इससे पहले, सोमवार सुबह खबर आई कि रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

कहा गया कि 86 वर्षीय रतन टाटा का ब्लड प्रेशर अचानक घट गया, जिसके बाद उनकी टीम में अस्पताल में भर्ती करवाया। रतन टाटा का इलाज डॉ. शाहरुख गोलवाला की निगरानी में हो रहा है। उनका नियमित इलाज भी यही होता है।

 

बहरहाल, रतन टाटा के पोस्ट के बाद सारी तस्वीर साफ हो गई।

Leave Your Comment

Click to reload image