देश-विदेश

हरियाणा में जीत की हैट्रिक की ओर भाजपा, कांग्रेस में शुरू हुआ बवाल

 चंडीगढ़/जम्मू। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा में टी20 जैसा मुकाबला चल रहा है। एक वक्त कांग्रेस बहुत आगे थी, फिर भाजपा ने बढ़त बना ली। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रहती है, तो यह रिकॉर्ड होगा, क्योंकि यहां अब तक ऐसा नहीं हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन (कांग्रेस+नेशनल कॉन्फ्रेंस) की सरकार बनना लगभग तय है।

दोनों राज्यों में विधानसभा की 90-90 सीट हैं। दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए 46 सीट पर जीत जरूरी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। दोनों दलों की साख दांव पर रही। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) कुछ खास असर नहीं डाल पाई है।

इसी तरह जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम पर इसलिए भी देश-दुनिया की नजर है, क्योंकि यह आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला चुनाव था। यहां पढ़िए दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट।

 

Leave Your Comment

Click to reload image