देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की उमर अब्दुल्ला ने ली शपथ

जम्मू-कश्मीर। अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत के बाद उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए मंच तैयार है।

उमर अब्दुल्ला ने दूसरी बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, कांग्रेस ने उमर सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। बारामूला के राफियाबाद से नेकां विधायक जावेद अहमद डार ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, निर्दलीय के तौर पर विधायक बने सतीश शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सतीश शर्मा छंब विधानसभा से विधायक चुने गए हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image