देश-विदेश

हिजबुल्लाह को एक और झटका, इजरायल के हवाई हमले में डिप्टी कमांडर नासिर अलअजीज राशिद की मौत

 तेल अवीव: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने एक हवाई हमले में हिजबुल्लाह के स्थानीय डिप्टी कमांडर नासिर अब्द अलअजीज राशिद को मार दिया है। आईडीएफ की ओर से शनिवार को जारी बयान में ये जानकारी दी गई है। इजरायल के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान के बिंट जेबील जिले में हमला किया था, इस हमले में राशिद भी मारा गया। आईडीएफ का कहना है कि राशिद दक्षिणी लेबनान के बिंट जेबिल क्षेत्र में हिजबुल्लाह का डिप्टी कमांडर था और काफी समय से इजरायल की हिट लिस्ट में था।

आईडीएफ के मुताबिक राशिद दक्षिणी लेबनान के कई शहरों से इजरायल पर रॉकेट हमले के लिए जिम्मेदार था। ऐसे में लंबे समय से आईडीएफ को राशिद की तलाश थी। शुक्रवार को उसने कमांडर राशिद को निशाना बनाते हुए बमबारी की और उसको मार डाला। इजरायली सेना ने अपने इस ऑपरेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें और फुटेज भी जारी की हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image