देश-विदेश

हमास के साथ जंग में इजरायल को बड़ा झटका, उत्तरी गाजा में सेना के ब्रिगेड कमांडर की मौत, टैंक से निकलते ही हुआ विस्फोट

यरुशलम: उत्तरी गाजा में हमास के खिलाफ अभियान के दौरान रविवार 20 अक्टूबर को विस्फोट में इजरायली सेना के एक ब्रिगेड कमांडर की मौत हो गई है। इजरायली सेना (IDF) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 401वीं ब्रिगेड के कमांडर कर्नल अहसान दक्सा जबालिया क्षेत्र में मारे गए हैं। अपने टैंक से निकलने के बाद वह एक विस्फोटक की चपेट में आ गए। वह साल भर से चल रहे गाजा युद्ध में मारे गए इजरायली सेना के सबसे वरिष्ठ कमांडरों में से एक थे।

अभियान के दौरान हुई मौत

41 साल के दक्सा  इजरायल के द्रूज समुदाय के सदस्य थे और उन्हें चार महीने पहले ब्रिगेड कमांडर निुयुक्त किया गया था। उनकी ब्रिगेड जबालिया में एक अभियान का नेतृत्व कर रही थी। हगारी ने कहा कि घटना में एक अन्य बटालियन कमांडर और दो अधिकारी घायल हुए हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि दक्सा 'हमास आतंकवादियों से लड़ते हुए' मारे गए। उन्होंने कहा, 'वे क्षेत्र का निरीक्षण करने बाहर निकले और विस्फोटक से घायल हो गए।' 

Leave Your Comment

Click to reload image