देश-विदेश

करवा चौथ के दिन पति ने लगाई फांसी, पत्नी का व्रत खुलवाकर साड़ी को बनाया फंदा

संभल। पति ने करवा चौथ के दिन पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पत्नी ने उसके लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, लेकिन उनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज होकर युवक ने जंगल जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।

मामला कैला देवी थाना के गांव सिहावली का है। महेश 26 पुत्र रामकिशोर एक इंटर कॉलेज में चौकीदार है। उसकी पत्नी प्रीति ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। महेश कॉलेज से घर आया, तो उनका किसी बात पर विवाद हो गया। इस बात से वह काफी तनाव में आ गया था।

महेश ने करवा चौथ की सारी रस्में पूरी की। उसने प्रीति का व्रत खुलवाया। उसके बाद रात 9 बजे वह प्रीति की साड़ी लेकर बिना किसी को बताए जंगल की ओर निकल गया।

जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव

महेश ने गांव के पास मौजूद एक तालाब के किनारे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घर पर मौजूद लोगों को महेश नहीं दिखा, तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोगों को उसका शव पेड़ पर लटका मिला। उसको तुरंत उतारकर हॉस्पीटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महेश की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रीति भी सदमे मे हैं।

दूसरी खबर- युवक का सड़ा-गला शव लटका मिला

गांव पानीवाड़ा के जंगल में एक युवक का सड़ा-गला शव पेड़ पर लटका मिला। शव गमछे के सहारे लटका हुआ था, जिससे बदबू के कारण लोग परेशान हो गए। तोताराम नामक व्यक्ति चारा काटने गए थे। उनको बहुत तेज बदबू आ रही थी। उन्होंने नजदीक जाकर शव देखा, तो करीब 40 वर्षीय युवक पेड़ से लटका हुआ था। शव काफी दिनों से लटका मालूम हो रहा था। उसमें कीड़े भी लग चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

Leave Your Comment

Click to reload image