देश-विदेश

साली से दुष्कर्म के आरोपी को मिला आजीवन कारावास

 छोटे भाई की साली से दुष्कर्म के आरोपी की पत्नी उसके ही दोस्त के साथ भाग गई। आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसके बाद तुरंत बाद ही पत्नी ने उसके दोस्त के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। इधर, महिला के ससुर ने बहू को भगाने वाले युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

मामला बिसौली क्षेत्र का है। सात साल पहले आरोपी ने छोटे भाई की साली से दरिंदगी की थी। उसके बाद युवती के पिता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस दौरान उसकी मुलाकात चोरी के आरोप में जेल में बंद एक युवक से हुई। दोनों की अच्छी जमने लगी।

पत्नी को जेल में दोस्त से मिलाता था आरोपी

 

दुष्कर्म के आरोपी की पत्नी उससे मिलने कई बार जेल गई थी। इस दौरान उसने अपने दोस्त से उसको मिलवाया। ऐसे में दोनों की एक-दूसरे से जान-पहचान बढ़ गई। चोरी के मामले में युवक जेल से छूटकर बाहर आ गया। वह सीधे आरोपी की पत्नी के पास पहुंचा। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। चार महीने पर पहले आरोपी को दुष्कर्म के मामले में सजा हुई, तो दोस्त और पत्नी कोर्ट में ही मौजूद थे।

युवक ने महिला से किया जिंदगी भर साथ निभाने का वादा

पति को सजा होने के बाद महिला पूरी तरह से टूट गई थी। उसके सामने जिंदगी जीने का संकट खड़ा हो गया था। युवक ने इस दौरान उसको भरोसा दिया कि वह उसके साथ चले। वह उसकी व बच्ची की पूरी तरह से देखभाल करेगा। यह सुनकर महिला उसके साथ चली गई। इधर, महिला जब घर नहीं पहुंची तो उसके ससुर ने पुलिस शिकायत की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image