मिल गया खजाना! हिजबुल्लाह ने बंकर में छिपाया था सोना और लाखों डॉलर, IDF ने शेयर की लोकेशन
नई दिल्ली। कई मोर्चों पर जंग लड़ रहे इजरायल को हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। इजरायली सेना (IDF) के मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हागरी ने दावा किया है हिजबुल्ला का करोड़ों डॉलर का खजाना बरामद हुआ है।
हागरी ने बताया कि जिस बंकर में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया गया था, वहां करोड़ों डॉलर्स और सोना मिला है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि लेबनान के शहर बेरूत में एक अस्पताल के नीचे हिजबुल्ला का बंकर है।
वायुसेना ने किए थे हमले
वहां से करीब 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा का सोना और डॉलर्स मिले हैं। अगर भारतीय मुद्रा की बात की जाए, तो यह रकम करीब 4,200 करोड़ रुपये होगी। हागरी ने दावा किया कि हिजबुल्ला के वित्तीय ठिकानों पर इजरायली वायु सेना ने सटीक हमले किए गए थे।
उन्होंने आगे बताया कि अल साहेल अस्पताल के नीचे अस्पताल के नीचे हिजबुल्ला ने एक बंकर में खजाना छिपाकर रखा था। उन्होंने अपने दावे की पुष्टि करने के लिए इस जगह का नक्शा भी साझा किया है।