देश-विदेश

समझौते के बाद एलएसी पर पुलबैक, डिसइंगेजमेंट में लॉजिस्टिक हटाए जा रहे, जानिए कैसे होता है ये

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच ईस्टर्न लद्दाख पर पेट्रोलिंग को लेकर समझौते के बाद अब डिसइंगेजमेंट का काम शुरू हो गया है। 2020 में दोनों देशों के सेनाओं के बीच इस इलाके में हिंसक झड़प के बाद से ही यहां पेट्रोलिंग बंद थी। लेकिन ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की मुलाकात के साथ ही समझौता हुआ। इसके बाद अब डिसइंगेजमेंट शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों द्वारा टेंट, अस्थायी स्ट्रक्चर और गाड़ियां पीछे हटाई जा रही हैं। यानी अब दोनों देश पुलबैक कर रहे हैं। आखिर ये डिसइंगेजमेंट क्या होता है? चीन और भारत के बीच ईस्टर्न लद्दाख पर इसका क्या असर होगा? आइए समझते हैं।

दोनों देशों की सेनाएं आ रहीं वापस

पुलबैक का मतलब है, वापस आना। यानी सीमा विवाद के बाद चीन और भारत एक-दूसरे के आमने-सामने थे। ईस्टर्न लद्दाख पर दोनों देशों की सेनाओं ने कई अस्थाई स्ट्रक्चर तैयार की थी। पुलबैक के तहत दोनों देशों के बीच स्थानीय कमांडर स्तर पर बातचीत के बाद एक समझौता किया जाता है। इसके तहत दोनों पक्ष सैन्य तैनाती को पीछे हटाने के लिए धीरे-धीरे अपनी लॉजिस्टिक हटाते हैं, ताकि सीमा पर तनाव को कम किया जा सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे। 

एलएसी पर गतिरोध खत्म करने का थ्री डी फॉर्मूला

एलएसी पर गतिरोध खत्म करने के तीन चरण हैं। इसे थ्री 'डी' फॉर्मूला कहते हैं। यहां पहला डी का मतलब डिसइंगेजमेंट, दूसरे डी का डीएस्केलेशन और तीसरे डी का डी इंक्डशन है।

डिसइंगेजमेंट

डिसइंगेजमेंट का मतलब है कि आमने सामने से हटना। जिन जगहों पर भारत और चीनी सैनिक एकदम आमने सामने बैठे थे और कभी भी झड़प की नौबत आ सकती थी, उन जगहों से पीछे हटने को डिसइंगेजमेंट कहा जाता है।

डीएस्केलेशन

डीएस्केलेशन का मतलब है कि दोनों देशों के सैनिक और सैन्य साजोसामान जो इस तरह तैनात किया गया है कि जरूरत पड़ने पर कभी भी एक दूसरे पर हमला हो सकता है, उसे सामान्य स्थिति में लाना।

डीइंडक्शन

डीइंडक्शन का मतलब है कि जो भी भारी तादात में सैनिक और सैन्य साजो सामान वहां तैनात है उसे वापस अपनी पुरानी पोजिशन में भेजना। अभी ईस्ट्रन लद्दाख में एलएसी पर दोनों तरफ से 50-50 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात है। और तमाम सैन्य साजो सामान भी वहां है।

Leave Your Comment

Click to reload image