देश-विदेश

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को राहत, जमानत मिलने के बाद जेल से हुई रिहाई

पाक।  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को बड़ी राहत मिली है। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में करीब नौ महीने तक सलाखों के पीछे रहने के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

बीबी को 10 लाख रुपये का जमानत बांड भरने के बाद रिहा किया गया है। एक दिन पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें सरकारी उपहारों की खरीद और बिक्री से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दी थी। 50 वर्षीय बीबी को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

Leave Your Comment

Click to reload image