गुलमर्ग में आतंकियों ने सेना की गाड़ी को बनाया निशाना, हमले में 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के पास 18 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया। इस घटना में 5 जवान घायल हो गए, जबकि सेना के साथ कुली का काम करने वाले एक नागरिक की मौत हो गई। आतंकवादी हमला गुलमर्ग में नागिन इलाके में हुआ है। घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आज (गुरुवार) की सुबह आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक गैर-कश्मीरी को निशाना बनाया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले शुभम कुमार पर बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने घेर कर फायरिंग कर दी। उसको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। एक हफ्ते से गैर-कश्मीरियों पर जम्मू-कश्मीर में हमले बढ़ गए हैं। यह अब तक का तीसरा हमला है।