इस धनतेरस पर करें ये उपाय, साल भर बरसेगा इतना धन, खुद रह जाएंगे हैरान
इंदौर । इस साल 29 अक्टूबर, मंगलवार को धनतेरस मनाई जाएगी। इसके साथ ही पांच दिनी दीपोत्सव की शुरुआत भी हो जाएगी। धनतेरस का सनातन धर्म में बहुत महत्व है।
इस दिन मृत्यु के देवता यमराज, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। ज्योतिष विज्ञान में धनतेरस के दिन किए जाने वाले कई उपाय भी बताते हैं। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि उन आसान उपायों को अपनाने से साल भर धन की कमी नहीं होती है। जानिए ऐसे ही उपायों के बारे में।
धनतेरस पर करें ये उपाय, प्रसन्न हो जाएंगे कुबेर देवता
धनिया खरीदें: धनतेरस के दिन जिन वस्तुओं का खरीदना शुभ माना गया है, उनमें धनिया (खड़ा धनिया) शुभ है। माना जाता है कि इस दिन खड़ा धनिया माता लक्ष्मी और कुबेर देवता के चरणों में अर्पित करने से घर-परिवार और व्यापार में कभी धन की की नहीं होती है।
झाड़ू खरीदें: धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन खरीदी गई झाड़ू से घर में झाड़ू लगाने से दरिद्रता दूर होती है। अपने घर नई झाड़ू लाएं, साथ ही दूसरों को दान भी करें। झाड़ू लाकर उस पर सफेद धागा बांधें। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कृपा करती हैं।
बर्तन खरीदें: जो लोग दीवाली के दौरान महंगी चीजें नहीं खरीद पाते हैं, उन्हें धनतेरस के दिन कोई न कोई बर्तन अवश्य खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए बर्तन से रसोई घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। स्टील को कोई भी बर्तन खरीदा जा सकता है।