देश-विदेश

एक हजार मिसाइलें तैयार... इजरायल का अटैक हुआ तो कैसे देंगे जवाब, ईरानी अधिकारियों ने किया प्लान का खुलासा

तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने अपने सैन्य अफसरों से का इजरायल हमला होने की स्थिति में जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है। उन्होंने ईरानी सेना से कहा है कि जिस स्तर पर इजरायल की ओर से अटैक होगा तो उसी हिसाब से हमें भी अपनी प्रतिक्रिया देनी है। ईरान की तैयारी इस स्तर पर है कि उसने एक हजार मिसाइल तैयार रखी हुई हैं। इजरायली अखबार यरूशलम पोस्ट ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से ये दावा किया है।

चार ईरानी अधिकारियों का हवाला देते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है कि ईरान की प्रतिक्रिया इजरायली हमले की सीमा पर निर्भर होगी। अगर इजरायल अपने हमले का दायरा सैन्य गोदामों और ठिकानों तक रखता है, तो ईरान जवाबी कार्रवाई ना करने का विकल्प भी चुन सकता है। अगर इजरायली हमले में ईरान के परमाणु, तेल या ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया और बड़े स्तर पर नुकसान हुआ तो फिर तेहरान भीषण जवाबी हमला करेगा।

ईरान की मिसाइलें तैयार

रिपोर्ट में ईरानी अफसरों ने दावा किया है कि अगर ईरान की ऑइल फैसिलिटी या न्यूक्लियर साइट पर हमला हुआ तो इजरायल को प्रतिक्रिया में एक हजार बैलिस्टिक मिसाइलें झेलनी पड़ सकती हैं। तेहरान ने इजरायल पर एक हजार बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार करने की तैयारी कर रखी है। इसके अलावा ईरान के प्रॉक्सी मिलिशिया गुट भी इजरायल पर हमले करेंगे और फारस की खाड़ी मे शिपिंग में भी हस्तक्षेप हो सकता है। 

Leave Your Comment

Click to reload image