डंकी मारकर अमेरिका जाने वालों के लिए बुरी खबर, अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को भेजेगा वापस, किराए पर लिया चार्टर्ड प्लेन
वॉशिंगटन: अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के खिलाफ एक्शन का फैसला लिया है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने अवैध रूप से रहने वाले भारतीय नागरिकों को वापस भेजने के लिए एक चार्टर्ड उड़ान किराए पर ली है। इसमें भारत सरकार से भी सहयोग लिया गया है। होमलैंड सिक्योरिटी की उप सचिव क्रिस्टी ए कैनेगैलो ने कहा, 'अमेरिका में रहने के लिए कानूनी आधार के बिना भारतीय नागरिकों को हटाया जा सकता है। तस्करों के छूटे वादों में न फंसें'
उन्होंने कहा कि चार्टर उड़ान 22 अक्टूबर को भारत के लिए भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि उनका विभाग इमीग्रेशन कानूनों को लागू करना जारी रखेगा और गैरकानूनी तरीके से देश में घुसने वालों को कठोर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने बताया कि जो लोग अवैध तरीके से देश में घुसे हैं उन्हें लौटाया जा रहा है। साथ ही वैध तरीके से अमेरिका में आने को प्रोत्साहित किया जाता है।