देश-विदेश

ईरान के गैस, तेल भंडार और न्यूक्लियर फैसिलिटी को इजरायल ने क्यों नहीं बनाया निशाना? समझें नेतन्याहू की मजबूरी

 तेल अवीव: इजरायल ने ईरान पर जोरदार हमला किया। इजरायल के मुताबिक उसने सटीक हमलों के जरिए ईरान में मिलिट्री साइट्स को निशाना बनाया। हमले के बाद इजरायल ने कहा कि उसने पहले ही अमेरिका को इस बारे में जानकारी दे दी थी। इजरायल हमले के बाद जोर देकर कहता रहा है कि उसने ईरान की न्यूक्लियर या तेल फैसिलिटी पर हमला नहीं किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका बार-बार इजरायल को चेतावनी देता रहा है कि न्यूक्लियर साइट पर हमला एक बड़ा युद्ध शुरू कर सकता है।

पिछले महीने इजरायल ने हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को एक हमले में मार गिराया था। इससे भड़के ईरान ने 1 अक्टूबर को 200 मिसाइलों के साथ इजरायल पर हमला बोला था। इसके बाद से इजरायल की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा था। अमेरिका ने कहा था कि इजरायल ईरान की न्यूक्लियर या तेल साइट को निशाना बनाने की जगह उसकी मिलिट्री साइट को निशाना बनाए।

Leave Your Comment

Click to reload image