ईरान ने दोबारा गलती की तो... तेहरान तक हमले के बाद इजरायल की खुली धमकी, बताया हासिल किया लक्ष्य
यरुशलम: इजरायल ने 25-26 अक्तूबर की दरमियानी रात ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायल ने इन हमलों को ईरान और उसके सहयोगियों पर हमले का जवाब बताया है। इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान पर रात भर किए गए हमले के लक्ष्य सफलतापूर्व हासिल किए गए। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि जवाबी हमला पूरा हो गया है और इसके उद्येश्य हासिल किए गए। हगारी ने बताया कि आईडीएफ ने ईरानी मिसाइल निर्माण स्थलों और वायु रक्षा बैटरियों को निशाना बनाया। इसके साथ ही उन्होंने ईरान दो फिर गलती न करने की चेतावनी दी।
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इजरायल के लड़ाकू विमान ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला करके सुरक्षित वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक निर्देश का पालन करते हुए हमने ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में लक्ष्यों पर सटीक और लक्षित हमले किए गए। इनमें इजरायल के खिलाफ हमलों में इस्तेमाल की गईं ईरान की मिसाइल निर्माण सुविधाएं भी शामिल थीं।