देश-विदेश

इजरायल का बड़ा हमला, ईरान डर जाएगा या खामेनेई का श‍िया देश शुरू करेगा पश्‍चिम एशिया में एक नया युद्ध, समझें

तेल अवीव: इजरायल ने शनिवार 26 अक्तूबर की सुबह तड़के को ईरान पर इतिहास का सबसे बड़ा हवाई हमला शुरू किया। इजरायली मीडिया आउटलेट यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ईरान पर हुए हमले में इजरायल के 100 से ज्यादा फाइटर जेट शामिल थे। इनमें अत्याधुनिक F-35 भी था। ये हमले इजरायल पर ईरान के 1 अक्तूबर के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के तीन सप्ताह से भी ज्यादा समय के बाद शुरू हुए हैं। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई के साथ ईरान को संदेश दिया है कि उस पर सीधे हमले का जवाब जरूर मिलेगा। आइए जानते हैं कि इस हमले से इजरायल क्या हासिल करना चाहता था और क्या वह सफल हुआ है। 

ईारान पर लगाम की तैयारी

पिछले एक दशक में ईरान इस क्षेत्र में लगातार आक्रामक होता जा रहा है। इसने 2019 में सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इसने ओमान की खाड़ी में जहाजों पर हमला किया। बीते साल जहाजों पर हमला करने के लिए हूतियों को हथियार दिए। इराक में कुर्दों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए। सीरिया और पाकिस्तान में सशस्त्र समूहों पर मिसाइलें दागी हैं। इसने 2019 के बाद से सैकड़ों पर मिलिशिया के जरिए इराक में अमेरिकी सेना पर हमले करवाए। ईरान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कभी उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई नहीं हुई।

Leave Your Comment

Click to reload image