देश-विदेश

तेहरान पर हवाई हमले करने के बाद इजरायल बोला- ‘ऑपरेशन पूरा’, अब ईरान ने खाई बदला लेने की कसम

 तेहरान । इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हमला बोला है। इजरायल की सेना IDF ने कहा है कि उन्होंने शनिवार सुबह ईरान के चुनिंदा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी। कुछ घंटों बाद इजरायल की सेना ने खुलासा किया कि उनका ऑपरेशन पूरा हो गया है। वहीं ईरान ने बदला लेने की कमस खाई है।

इससे पहले शनिवार सुबह आईडीएफ ने कहा कि उसके यह हमले जारी रहेंगे। ईरान की राजधानी तेहरान में लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दिए। इजरायल की सेना के लगातार हमले कुछ घंटों तक जारी रहे। इनका जवाब देने के लिए ईरान के लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी है। हालांकि यह साफ नहीं है कि इन लड़ाकू विमानों ने कहां के लिए उड़ान भरी है।

इजरायल ने हमले से पहले अमेरिका को सूचना दी

इजरायल ने हमला करने से पहले अमेरिका को इसकी जानकारी दे दी थी। व्हाइट हाउस भी हालात पर नजर रखे हुए है। इस बीच, ईरान ने अपने यहां विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

इजरायल का यह ईरान पर सीधा हमला है। इससे पहले 1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर हमला बोला था। इसके बाद से आशंका थी कि इजरालय भी पलटवार कर सकता है।

ईरान की राजधानी तेहरान और आसपास के इलाकों में शनिवार तड़के विस्फोटों की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image