देश-विदेश

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया ‘Chhota Bheem’ और ‘Motu Patlu’ का जिक्र... बोले- दुनिया में भारत की क्रिएटिविटी का डंका

 नई दिल्ली (Mann ki Baat)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान टीवी के लोकप्रिय एनिमेटेड सीरियल जैसे छोटा भीम (‘Chhota Bheem) मोटू पतलू (‘Motu Patlu) और कृष्णा (Krishna) का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में भारत की क्रिएटिविटी की लहर है। एनिमेशन की दुनिया में भारत की नई क्रांति आई है। यहां बने एनिमेटेड वीडियो को दुनियाभर में बहुत पसंद किया जा रहा है।

मन की बात: पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा, स्मार्टफोन से लेकर सिनेमा स्क्रीन तक, गेमिंग कंसोल से लेकर वर्चुअल रियलिटी तक, एनिमेशन हर जगह मौजूद है। एनिमेशन की दुनिया में भारत नई क्रांति करने की राह पर है। भारत के गेमिंग स्पेस का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। इंडियन गेम्स भी इन दिनों दुनिया भर में पॉपुलर हो रहे हैं।

 

एनिमेशन की दुनिया में 'मेड इन इंडिया' और 'मेड बाय इंडियंस' छाया हुआ है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि आज भारत के टेलेंट, विदेशी प्रॉडक्शन्स का भी अहम हिस्सा बन रहे हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image