देश-विदेश

ओला का हो गया खेला! आधी भी नहीं बची शेयर की कीमत, 90 दिनों बाद आखिर क्यों आई बड़ी गिरावट?

नई दिल्ली:ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में आज जबरदस्त गिरावट आई। ये शेयर 7.90 फीसदी गिरकर 74.23 रुपये पर बंद हुए। दिन में कारोबार के दौरान इनमें 9 फीसदी तक गिरावट आई थी। इससे यह बीएसई पर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 73.70 रुपये पर आ गए थे। इसकी कीमत अब आईपीओ इश्यू प्राइस से भी काफी कम रह गई है। इसके आईपीओ इश्यू प्राइस की कीमत 76 रुपये थी। ऐसे में इसने निवेशकों का नुकसान कर दिया है।

आज ओला के शेयर की जो कीमत है, यह इसकी उच्चतम कीमत से आधी भी नहीं रह गई है। आईपीओ लिस्टिंग के बाद इसकी उच्चतम कीमत बीएसई पर 157.53 रुपये तक पहुंच गई थी। इसका आईपीओ 6 अगस्त को शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग लगभग फ्लैट थी, लेकिन बाद में इसमें उछाल आया था। देखते ही देखते ही कुछ ही दिनों में 150 रुपये को पार कर गया था। लेकिन बाद में इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया।

आज क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

आज मंगलवार को इसके एंकर इन्वेस्टर्स का लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया। यह लॉक-इन पीरियड 90 दिन का होता है। यानी इतने समय तक एंकर इन्वेस्टर्स अपना पैसा कंपनी से निकाल नहीं सकते।

चूंकि कंपनी इस समय ओला स्कूटर की सर्विस को लेकर यूजर्स के निशाने पर है, ऐसे में हो सकता है कि अब एंकर इन्वेस्टर्स अपना पैसा लेकर निकल जाएं। शायद इसी डर के निवेशक इसके शेयर को बेच रहे हैं और इसकी कीमत में गिरावट आई है।

कितनी है एंकर इन्वेस्टर्स की हिस्सेदारी?

कंपनी के लगभग 18.2 करोड़ शेयर एंकर इन्वेस्टर्स के पास हैं। ये शेयर पहले लॉक इन थे यानी इन्हें बेचा नहीं जा सकता था। अब लॉक-इन पीरियड खत्म होने पर ये बेचे जा सकेंगे। इन 18.2 करोड़ शेयर की कुल इक्विटी में 4% हिस्सेदारी है। 

Leave Your Comment

Click to reload image