देश-विदेश

रूस ने युद्ध में उतारे उत्तर कोरिया के सैनिक, पहली बार यूक्रेन की सेना से हुई लड़ाई, जेलेंस्की के मंत्री का दावा

कीव:रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष चल रहा है। यूक्रेन के शीर्ष अधिकारियों ने इस बीच खुलासा किया है कि वह उत्तर कोरिया के सैनिकों से पहली बार भिड़े हैं। दक्षिण कोरियाई ब्रॉडकास्टर KBS के साथ एक इंटरव्यू में यूक्रेनी रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने कहा कि उत्तर कोरियाई सैनिकों के एक छोटे ग्रुप पर हमला किया गया था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि उत्तर कोरियाई सैनिक 4 नवंबर को रूस के कुर्क्स क्षेत्र में युद्ध में लगे हुए थे। 

\यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने पहले उत्तर कोरियाई सैनिकों के प्रति पश्चिमी देशों की कम प्रतिक्रिया की निंदा की थी। उन्होंने कहा था, 'उत्तर कोरिया के साथ पहली लड़ाई दुनिया में अस्थिरता का नया अध्याय खोलती है।' हालांकि दक्षिण कोरिया ने कहा कि वह यह नहीं मानता की दोनों देशों की सेनाएं, आमने-सामने युद्ध में शामिल थी। लेकिन एक घटना हुई थी, जहां फ्रंटलाइन के पास उत्तर कोरियाई सैनिकों की एक छोटी संख्या शामिल थी।

उत्तर कोरिया के 11000 लड़ाके

यूक्रेन का दावा है कि अनुमानित 11,000 उत्तर कोरियाई सैनिक कुर्स्क सीमा क्षेत्र में थे, जहां यूक्रेनी सैनिकों ने रूस की जमीन पर कब्जा जमाया हुआ है। हाल के हफ्तों में दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खुफिया विभाग के साथ-साथ नाटो ने भी कहा है कि उन्होंने उत्तर कोरियाई सैनिकों के रूस के युद्ध में शामिल होने के सबूत देखे हैं। हालांकि रूस और उत्तर कोरिया ने इन आरोपों पर कोई भी सफाई नहीं दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image