देश-विदेश

दूसरी बार पिता बनने पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, नन्हे मेहमान के लिए दिल खोलकर रख दिया

 मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई ने बेटे को जन्म दिया है। अपने दूसरे बच्चे को लेकर रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं गए थे। ऐसे में अब उम्मीद है कि रोहित शर्मा हो सकता है कि वे पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की तरफ से उपलब्ध रहे, लेकिन इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

वहीं दूसरी बार पिता बनने के बाद रोहित शर्मा ने पहली बार सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ ग्राफिक्स को शेयर किया है। इस ग्राफिक्स में रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह के साथ उनकी बेटी समायरा भी दिख रही हैं। वहीं समायरा की गोद में न्यू बॉर्न बेबी को दिखाया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image