देश-विदेश

अमित शाह और राहुल गांधी ने चुनाव आचार संहिता का किया उल्लंघन? EC का बीजेपी-कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रमुख राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार अभियान में जुटी हैं। इसी बीच चुनाव आयोग ने केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों को नोटिस भेजा है। यह नोटिस चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह और राहुल गांधी के भाषणों को लेकर दिया गया है। दोनों नेताओं पर अपने भाषणों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। आयोग ने नोटिस जारी करते हुए दोनों पार्टियों से सोमवार तक जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में अमित शाह और राहुल गांधी का नाम नहीं लिया है, जैसा कि आमतौर पर होता है। हालांकि, पार्टी को अपने स्टार प्रचारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image