देश-विदेश

ई-प्लेटफॉर्म को वाजिब मुआवजा देना ही होगा, वैष्णव ने की ट्रेडिशनल मीडिया की वकालत, क्या ऑस्ट्रेलिया की तरह कानून भी बनेगा?

नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पारंपरिक मीडिया के लिए उचित मुआवजे के महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी राय रखी। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने इस बात को रेखांकित किया कि कैसे पारंपरिक मीडिया वित्तीय रूप से वंचित है, क्योंकि समाचार उपभोग पारंपरिक माध्यमों से डिजिटल स्पेस में 'तेजी से ट्रांसफर' हो रहा है। ऐसे में एक सवाल यह भी है कि क्या भारत में इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया की तरफ कानून बनेगा।

एआई के दौर में चुनौतियां

प्रेस दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री ने एआई में प्रगति के कारण रचनात्मक दुनिया में आ रही महत्वपूर्ण उथल-पुथल पर प्रकाश डाला। एआई सिस्टम द्वारा उत्पन्न चुनौतियों को चर्चा करते हुए उन्होंने मूल रचनाकारों के बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

Leave Your Comment

Click to reload image