देश-विदेश

आज का मौसम और AQI 17 नवबंर 2024: दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड के साथ पल्यूशन 'गंभीर', बाकी राज्यों में घना कोहरा,जानिए मौसम अपडेट

आज का मौसम और AQI 17 नवंबर 2024: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। यूपी-बिहार ही नहीं राजधानी दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग की अनुसार अगले पांच दिनों तक देशभर के मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

दिल्ली में छाई रहेगी धुंध

दिल्ली में भी अब सुबह और शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। कुछ दिन पहले लोगों के घरों में चलने वाले पंखे बंद हो गए हैं, पेटी और संदूकों से कंबल रजाई निकलनी शुरू हो गई है। आज के मौस की बात करें तो पल्यूशन हावी रहेगा। सुबह की शुरुआत धुंध की सफेद चादर के साथ हुई जो शाम होते-होते फिर वापसी करेगी। हालांकि यह धुंध हल्की ही रहेगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहेगा। 18 नवंबर से 22 नवंबर तक के मौसम की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम 13 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान आसमान में धुंध बनी रहेगी। 

Leave Your Comment

Click to reload image