देश-विदेश

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर पर हमला, आंगन में गिरे आग के गोले, एक महीने के अंदर दूसरी बार बना निशाना

यरुशलम: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीजेरिया स्थित आवास पर हमला हुआ है। इजरायल की आंतरिक खुफिया एजेंसी शिन बेट और पुलिस ने शनिवार शाम को बताया कि सीजेरिया में नेतन्याहू के निजी आवास पर दो फ्लेयर्स (आग के गोले) दागे गए, जो घर के आंगन में गिरे। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है और इस बार पर जोर दिया कि उस वक्त नेतन्याहू और उनका परिवार परिवार घर पर नहीं था। पुलिस और शिन बेट ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और इसे खतरनाक भड़काऊ कार्रवाई बताया है। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घर के फ्लेयर्स गिरने के तेजी से आग जलती दिखाई दे रही है। घटना की इजरायल के सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की है। विपक्षी नेता यायर लैबिड और बेनी गैंट्ज दोनों ने घटना की निंदा करते हुए बयान जारी किए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave Your Comment

Click to reload image