Box Office: कार्तिक की 'भूल भुलैया 3' हर दिन बढ़ रही आगे, 'सिंघम अगेन' की कमाई में वीकेंड पर उछाल,
'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' एकसाथ थिएटर्स में रिलीज हुई। रोहित शेट्टी की फिल्म का बजट 350 करोड़ है और सितारों की लंबी-चौड़ी फौज है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म में ओजी स्टार विद्या बालन के साथ माधुरी दीक्षित नजर आईं। ये सिर्फ 150 करोड़ के बजट में तैयार हुई। अब अगर बजट को देखा जाए तो कार्तिक ने अजय को कलेक्शन के मामले में मात दे दी है। पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
Bhool Bhulaiyaa 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 15 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित 220.40 करोड़ रुपये की कमाई की। यहां 'भूल भुलैया 3' का 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।
कार्तिक की सबसे ज्यादा कमाई वाली 10 फिल्में
16 नवंबर को हिंदी में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.39% रही। ये कार्तिक की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। दूसरे नंबर पर 'भूल भुलैया 2' है, जिसने हिंदी में 184.32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। तीसरे नंबर पर 108.95 करोड़ के साथ 'सोनू के टीटू की स्वीटी' है। चौथे नंबर पर 'लुका छुपी' (94.09 करोड़), 84.56 करोड़ के साथ 'पति पत्नी और वो', Satyaprem Ki Katha ने 77.04 करोड़ कमाए थे। 'प्यार का पंचनामा 2' ने 64.21 करोड़, 'चंदू चैंपियन' ने 63.56 करोड़, 'लव आज कल' ने 39.76 करोड़ और 'शहजादा' ने सबसे कम 32.02 करोड़ कमाए थे।