देश-विदेश

प्रधानमंत्री ने श्री गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया

 नई दिल्ली ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र श्री गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने गंगा स्वच्छता अभियान और शैक्षणिक गतिविधियों में श्री गिरिधर मालवीय के योगदान की सराहना की।एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा

“भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के प्रपौत्र गिरिधर मालवीय जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गंगा सफाई अभियान में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। न्यायिक सेवा में अपने कार्यों से भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। मुझे कई बार उनसे निजी तौर पर मिलने का सौभाग्य मिला। 2014 और 2019 में वाराणसी के मेरे संसदीय क्षेत्र से वे प्रस्तावक रहे थे, जो मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”

Leave Your Comment

Click to reload image