Maharashtra Election Result 2024 LIVE : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अगुआई वाली महायुति की डबल सेंचुरी वाली आंधी में उड़ी महाविकास अघाड़ी
नई दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले गए हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन महायुति और विपक्ष के गठबंधन महा विकास अघाड़ी के बीच है। शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद राज्य का ये पहला विधानसभा चुनाव है। महायुति की तरफ से बीजेपी सबसे ज्यादा 149 सीटों, एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना 81, अजीत पवार की अगुआई वाली एनसीपी 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। महाविकास अघाड़ी में कांग्रस 101, शिवसेना उद्धव बाल ठाकरे 95 और एनसीपी शरद पवार 86 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। बहुमत का आंकड़ा 145 है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के रुझानों में महायुति प्रचंड बहुमत हासिल करती दिख रही है। सीटों की डबल सेंचुरी लगाती दिख रही है। आइए नजर डालते हैं कौन सा गठबंधन और कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे हैं।