Kalyan Rural Election Result Live: कल्याण ग्रामीण सीट पर शिवसेना के गोवर्धन मोरे 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, जानें अपडेट
Election Result 2024: महाराष्ट्र की कल्याण ग्रामीण विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के गोवर्धन मोरे 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 30785 वोट मिले हैं। वहीं मनसे के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक राजू पाटिल दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें कुल 12671 वोट मिले हैं जबकि शिवसेना यूबीटी के सुभाष भोईर 12617 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
सीट का गणित क्या?
इस सीट पर लगातार दूसरी बार राज ठाकरे की मनसे जीत दर्ज करना चाहती है। मनसे ने इस सीट पर अपने विधायक राजू पाटिल को फिर चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी से सुभाष भोईर चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा इस सीट पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना से राजेश गोवर्धन मोरे ने भी ताल ठोंकी है। ऐसे में इस बार इस सीट पर कौन बाजी मारता है? यह देखना दिलचस्प रहेगा।
कल्याण ग्रामीण सीट पर कौन जीता-कौन हारा?
कल्याण ग्रामीण का सियासी गणित क्या?
जनपद ठाणे और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस विधानसभा सीट पर अब तक तीन बार चुनाव हुए हैं। तीनों सियासी संग्रामों में से दो बार इस सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को जीत मिली है। जबकि एक बार शिवसेना के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। 2009 और 2019 में सीट मनसे के खाते में गई थी, जबकि 2014 के चुनाव में शिवसेना ने बाजी मारी थी।
क्या है जातीय समीकरणकल्याण ग्रामीण सीट पर सवर्ण वोटर्स का हमेशा दबदबा रहा है। यहां जिसने सवर्णों को अपने खेमें में कर लिया उसकी जीत लगभग तय मानी जाती है। यहां सिर्फ पाटिल वोटर्स करीब 30 हजार के आसपास हैं। वहीं 20 हजार दलित, 16 हजार मुस्लिम और करीब 8 हजार आदिवासी वोटर्स भी हैं। जो उम्मीदवार की जीत-हार में अहम भूमिका निभाते हैं।