Uttarakhand Kedarnath By Election Result Live: केदारनाथ सीट पर लगातार आगे भाजपा की आशा नौटियाल, जानिए रिजल्ट
केदारनाथ/देहरादून: उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव का आज रिजल्ट कुछ देर में सामने आ जाएगा। उपचुनाव मतगणना शुरू हो गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल आगे चल रहीं हैं। इस सीट पर कांग्रेस और निर्दलीय दल आगे पीछे नजर आ रहे हैं।
केदारनाथ उपचुनाव छठा चक्र
भाजपा की आशा नौटियाल को 10153, कांग्रेस के मनोज रावत को 7292, उक्रांद के आशुतोष भंडारी को 379, पीपीआई (डी) के प्रदीप रोशन को 213, निर्दलीय त्रिभुवन सिंह चौहान को 7189 और आरपी सिंह को 253 वोट मिले हैं।
केदारनाथ उपचुनाव सातवां चक्र
भाजपा की आशा नौटियाल को 12069, कांग्रेस के मनोज रावत को 9601, उक्रांद के आशुतोष भंडारी को 450, पीपीआई (डी) के प्रदीप रोशन को 245, निर्दलीय त्रिभुवन सिंह चौहान को 7535 और आरपी सिंह को 298 वोट मिले।
चौथे चक्र में बीजेपी आगे
केदारनाथ सीट पर चौथे चक्र की मतगणना में में बीजेपी की आशा नौटियाल को 6765 वोट, कांग्रेस के मनोज रावत को 4376 मत, निर्दलीय उम्मीदवार त्रिभुवन सिंह को 4912 वोट मिले हैं।
केदारनाथ उपचुनाव पांचवां चक्र
भाजपा की आशा नौटियाल को 8555, कांग्रेस के मनोज रावत को 6028, उक्रांद के आशुतोष भंडारी को 304, पीपीआई (डी) के प्रदीप रोशन को 191, निर्दलीय त्रिभुवन सिंह चौहान को 6489 और आरपी सिंह को 212 वोट मिले हैं।
केदारनाथ सीट पर मतगणना का तीसरा चक्र
केदारनाथ उप चुनाव मतगणना के तीसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 4821 वोट लेकर आगे चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 3231 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान 2792 वोटो के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उक्रांद प्रत्याशी आशुतोष भंडारी को 156, निर्दलीय प्रत्याशी आरपी सिंह को 99 और पीपीआई डेमोक्रेटिक प्रत्याशी प्रदीप रोशन को 93 वोट मिले हैं।