देश-विदेश

राखी सावंत ने दुबई में धूमधाम से मनाया अपना 46वां जन्मदिन तो पहुंचे शिव ठाकरे और विशाल कोटियन,

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने 25 नवंबर को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। दुबई में वह अभी हैं और वहां अपने दोस्तों और चाहनेवालों को ग्रैंड पार्टी दी, जिसकी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की है। एक्ट्रेस 46 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपने लाइफ के विवादों को पीछे छोड़, इस दिन को दिल से खुशी-खुशी इंजॉय किया। इस मौके पर शिव ठाकरे और विशाल कोटियन भी नजर आए।

राखी सावंत लंबे समय से भारत नहीं आई हैं। वह दुबई में हैं। कोर्ट की तरफ से उन्हें सरेंडर के लिए समन भेजा जा चुका है लेकिन वह गिरफ्तारी के डर से इंडिया नहीं आ रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है और वह शाहरुख खान-सलमान खान से कोई मदद भी नहीं लेंगी। एक्ट्रेस को फैंस यहां बहुत मिस करते हैं। उनकी अतरंगी मस्ती, पैप्स के साथ बातें, याद आती हैं।

राखी सावंत की बर्थडे पार्टी में पहुंचे शिव ठाकरे

राखी सावंत ने दुबई में अपने बर्थडे की ग्रैंड पार्टी दी। थ्री-टायर केक काटा और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर नकली तारा सिंह, नकली शाहरुख खान भी पहुंचे थे जिन्होंने 'ओम शांति ओम' के टाइटल ट्रैक पर जमकर डांस किया और एक्ट्रेस भी थिरकीं। सफेद रंग के अटायर में राखी नजर आई थीं। 

Leave Your Comment

Click to reload image