देश-विदेश

आज का मौसम और दिल्ली से कड़ाके की ठंड गायब, IMD के सारे दावे फेल, तमिलनाडु में चक्रवात का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा वेदर

पहाड़ों पर रही बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR में देखने को मिल रहा है। आज दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त हल्की-हल्की ठंड महसूस हुई। हालांकि नवंबर खत्म होने को है लेकिन राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड अभी तक आई ही नहीं है। मौसम विभाग के भी तमाम दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। ठंड के साथ ही कुछ राज्यों में झमाझम बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव बुधवार तक चक्रवात में तब्दील हो सकता है, इससे तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई।प्रदूषण की वजह से कुछ जगहों पर विजिबिलिटी भी कम हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज ही नहीं कल और परसो गुरुवार और शुक्रवार को सुबह, शाम और रात के समय हल्का कोहरा और स्मॉग छाए रहने की संभावना है। हवा की धीमी गति के कारण यह स्थिति बनी रहेगी।हिमाचल प्रदेश में शनिवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिसके कारण लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस मौसमी बदलाव का असर दिल्ली-एनसीआर पर भी पड़ेगा और राजधानी में घना कोहरा छा सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की उम्मीद है।

कुछ राज्यों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवात फेंगल में तब्दील हो चुका है। इस चक्रवात के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।मौसम विभाग के अनुसार, त्रिची, रामनाथपुरम, नागपट्टिनम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और तिरुवल्लूर जैसे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। चक्रवात फेंगल चेन्नई से लगभग 670 किलोमीटर दूर है और यह तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन ने भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान घरों के अंदर रहने की अपील की है। 

Leave Your Comment

Click to reload image