देश-विदेश

इजरायल के बाद तुर्की के अकिंसी ड्रोन ने किया कमाल, हवा से दागी बलिस्टिक मिसाइल,

अंकारा: इजरायल के बाद अब तुर्की ने बड़ी सफलता हासिल की है। तुर्की के बायरकतार अकिंसी ड्रोन ने हवा से बलिस्टिक मिसाइल दागकर दुनिया को हैरान कर दिया है। इससे पहले इजरायल की सेना ने 26 अक्‍टूबर को ईरान पर हमले के दौरान इसी तरह से ड्रोन के जरिए बलिस्टिक मिसाइल दागकर अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया था। इस टेस्‍ट से अब साफ हो गया है कि तुर्की के पास हवा से क्रूज मिसाइल दागने के अलावा बलिस्टिक मिसाइल दागने की भी क्षमता आ गई है। यही नहीं तुर्की ने अपने विदेशी खरीददार देशों को भी इस नए हथियार के बारे में बताया है। तुर्की की इस सफलता से भारत की भी टेंशन बढ़ सकती है। इसकी वजह यह है कि इस अकिंसी ड्रोन को पाकिस्‍तान की वायुसेना ने भी खरीदा हुआ है।

फोर्ब्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक इस ड्रोन को बनाने वाली कंपनी बायरकतार ने अकिंसी ड्रोन के UAV-230 सुपरसोनिक मिसाइल दागने के वीडियो को 13 नवंबर को जारी किया था। इस पोस्‍ट के मुताबिक मिसाइल ने 155 किमी की दूरी से सीधे अपने लक्ष्‍य को निशाना बनाया। तुर्की की मिसाइल बनाने वाली कंपनी रोकेट्सन ने UAV-230 सुपरसोनिक मिसाइल को बनाया है। कंपनी ने बताया कि यह हमलावर हथियार एयर टु सरफेस बलिस्टिक सुपरसोनिक मिसाइल है। 

Leave Your Comment

Click to reload image