देश-विदेश

देवेंद्र फडणवीस या एकनाथ शिंदे... महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन? सस्पेंस बरकरार

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस बारे में बयान दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फडणवीस जल्द ही दिल्ली जा सकते हैं, जहां वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'मुख्यमंत्री पद को लेकर वरिष्ठ नेता विचार-विमर्श कर रहे हैं। जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री पद पर चर्चा का जवाब जल्द ही मिल जाएगा। महायुति में शामिल तीनों दलों के नेता मिलकर फैसला करेंगे। वरिष्ठों की चर्चा चल रही है।'

फडणवीस ने यह भी बताया कि पहले मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा, फिर मंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे। फडणवीस पहले संभाजीनगर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर नागपुर में एक अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दिल्ली जा सकते हैं, जहां वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image