देश-विदेश

नए साल से पहले जयपुर कलेक्टर ने दिया छुट्‌टी वाला गिफ्ट, दो दिन अवकाश घोषित, जानें कब कब होगा हॉलीडे

जयपुर,राजधानी जयपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में 2025 में मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी पर स्थानीय छुट्टी रहेगी। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने यह आदेश जारी किया है। 14 जनवरी 2025 (मंगलवार) को मकर संक्रांति और 21 मार्च 2025 (शुक्रवार) को शीतला अष्टमी (चाकसू मेला) के लिए छुट्टी घोषित की गई है।

जयपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है! 2025 में मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी पर छुट्टी का आनंद ले सकेंगे। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने यह फैसला लिया है। यह छुट्टी जयपुर शहर और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के लिए लागू होगी।

मकर संक्रांति की छुट्टी 14 जनवरी, 2025 को मंगलवार के दिन रहेगी। इस दिन पतंगबाजी और तिल के लड्डू खाने का मज़ा लोग ले पाएंगे। शीतला अष्टमी की छुट्टी 21 मार्च, 2025 को शुक्रवार के दिन रहेगी। यह दिन चाकसू में लगने वाले मेले के लिए खास है।

जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी करके इन छुट्टियों की घोषणा की है। मकर संक्रांति 14 जनवरी, 2025 (मंगलवार) एवं शीतला अष्टमी 21 मार्च, 2025 (शुक्रवार) के स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image