देश-विदेश

मैं बेहद खुश हूं.. लोकसभा सांसद की शपथ से पहले बोलीं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की आज से संसदीय लोकतंत्र की पारी शुरू हो जाएगी। वायनाड से चार लाख से ज्यादा मतों से जीतकर प्रियंका लोकसभा पहुंची हैं। आज वह लोकसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। संसद भवन पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। प्रियंका मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंची हैं।

वायनाड में राहुल गांधी की खाली की गई सीट पर हुए वायनाड उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को वायनाड से प्रत्याशी बनाया था। इस तरह आज से गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखने लगेंगे।

राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं, प्रियंका वायनाड से सांसद चुनी गई हैं जबकि सोनिया गांधी राज्यसभा की सांसद हैं। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ है। यह 20 दिसंबर तक चलेगा। माना जा रहा है कि प्रियंका अब भाई राहुल के साथ लोकसभा में केंद्र सरकार को घेरेंगी। संसद में पहुंचे से पहले भी प्रियंका गांधी लगातार मोदी सरकार के कामकाज पर सरकार को घेरती रही हैं।

प्रियंका ने हिमाचल से लेकर केरल और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया था। प्रियंका ने तेलंगाना में भी प्रचार की कमान संभाली थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज उन्हें शपथ दिलावाएंगे। इस बीच विपक्षी दल मोदी सरकार को आज अडानी से लेकर महंगाई के मुद्दे पर घेरने की रणनीति बना चुका है।

लोकसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल के साथ मिलकर पूरे देश में प्रचार किया था। वो केंद्र के कई मुद्दों की काफी आलोचना करती रही हैं। अब बतौर सांसद वो सदन में मोदी सरकार के कामकाज को लेकर हमले करेंगी। 

Leave Your Comment

Click to reload image