ऐश्वर्या राय संग रिश्ते पर उंगली उठाने वालों को भाभी श्रीमा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पोस्ट शेयर कर किया सबकुछ साफ
पिछले कुछ समय से चल रही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरों के बीच हाल ही में एक्ट्रेस की भाभी श्रीमा राय का नाम भी खूब उछला। हाल ही में श्वेता बच्चन को लेकर उनके सोशल मीडिया पोस्ट की खूब चर्चा रही। वहीं जिन लोगों ने ऐश्वर्या के साथ श्रीमा के रिश्ते पर उंगली उठाई थी, उनके लिए उन्होंने नया संदेश भेजा है।
हुआ यूं कि जहां इन दिनों ऐश्वर्या और उनकी ननद श्वेता नंदा के बीच के तल्ख रिश्तों ने अफवाहों का बाजार गर्म कर रखा है, वहीं हाल ही में खबर आई कि उन्होंने श्रीमा के बर्थडे पर फूलों के गुदलस्ते भेजे। इसके बाद श्रीमा ने इसकी फोटो शेयर की और उन्हें थैंक्स भी कहा। इसी बीच बातें बनाने वालों ने ये कहना शुरू किया कि श्रीमा ने कभी अपनी ननद ऐश्वर्या को लेकर कुछ पोस्ट क्यों नहीं किया। खैर, अब श्रीमा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर अपनी बात साफ शब्दों में रख दी है, जिसके बाद उन्हें उम्मीद है कि अब उन्हें इस बारे में किसी तरह का कोई सवाल नहीं किया जाएगा।