देश-विदेश

अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तूफानी तेजी, 15% से ज्यादा उछले शेयर, 8 दिन में बदल गए हालात

नई दिल्ली: पिछले गुरुवार को अमेरिकी कोर्ट के एक आदेश ने अडानी ग्रुप को हिला कर रख दिया था। रिश्वत देने और धोखाधड़ी के आरोप के बाद अडानी स्टॉक्स में लोअर सर्किट तक की गिरावट आ गई थी। इसके बाद अडानी को कई झटके लगे। डील भी कैंसिल हुईं। लेकिन आज फिर गुरुवार है और इन 8 दिनों में हालात पूरी तरह बदल गए हैं। आज अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट बने हुए हैं।

आज गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में सुबह 11 बजे तक 15 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ गया है। ग्रुप के सारे स्टॉक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी अडानी टोटल गैस के शेयरों में आई। इसके बाद अडानी पावर और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर रहे। यह तब है जब शेयर मार्केट में गिरावट है।

कितनी आई तेजी?

गुरुवार सुबह 11 बजे सेंसेक्स 597.39 अंकों की गिरावट के साथ 79,636.69 पर था। वहीं निफ्टी में भी गिरावट जारी है। इसके बावजूद अडानी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान पर हैं। अडानी ग्रुप के प्रमुख शेयरों की स्थिति इस प्रकार है:
Adani Green Energy: इस शेयर में 10% की तेजी आई है। इसमें अपर सर्किट लगा है। इस तेजी के साथ यह शेयर 1088.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Adani Enterprises: यह अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। इसमें 3.84% अंकों की तेजी आई है। यह शेयर 11 बजे 2490.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Adani Ports: इस शेयर में भी तेजी आई है। इसमें 0.44% की तेजी आई। सुबह 11 बजे यह शेयर 1205.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Adani Power: इस शेयर में 8% फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। सुबह 11 बजे यह 8.54% की तेजी के साथ 568.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Adani Total Gas: इस शेयर में गुरुवार को सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। 14.50 की तेजी के साथ यह शेयर सुबह 11 बजे 794.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एक समय इसमें 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई थी।

Adani Wilmar: गुरुवार को इस शेयर में भी तेजी आई। शुरुआती कारोबार के दौरान इसमें उतार-चढ़ाव बना रहा। 11 बजे यह शेयर 1.21% की तेजी के साथ 318.70 रुपये पर था। 

Leave Your Comment

Click to reload image